Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बिजली गिरने के दौरान मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित है.

रामगढ़ : बिजली गिरने के दौरान मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित है. घरों में तड़ित चालक लगवाएं
बिजली से चलने वाले उपकरण बंद कर दें.
यदि किसी वाहन पर सवार हैं तो तुरंत सुरक्षित जगह चले जाएं.
टेलीफोन, बिजली के पोल के अलावा टेलीफोन और टीवी टावर से दूर रहें.
कपड़ा सुखाने के लिए तार का प्रयोग ना कर जूट या सूत की रस्सी का उपयोग करें.
किसी इकलौते पेड़ के नीचे नहीं जाएं.
यदि जंगल में हैं, तो बौने (कम ऊंची पेड़) और घने पेड़ों के नीचे जाएं.
दलदल वाले स्थानों और जलस्रोतों से दूर रहने की कोशिश करें.
गीले खेतों में हल चलाने या रोपनी करने वाले किसान और मजदूर सूखे स्थानों पर जाएं.
ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार बांधकर जमीन में काफी गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए.
नंगे पैर फर्श या जमीन पर कभी खड़े ना रहें.बादल गर्जन के दौरान मोबाइल और छतरी का प्रयोग न करें.
आंधी-बारिश व तूफान के दौरान तत्काल बाद घर से बाहर न निकलें. देखा गया है कि बादल गर्जन व तेज बारिश के होने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरती है.
अगर कहीं कोई तेज बारिश में फंस जाएं तो अपने हाथों को घुटनों पर और सिर को घुटनों के बीच में रखें.इससे शरीर को कम-से-कम नुकसान होगा.
घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर पर्दा लगा देना चाहिए.
बादल गर्जन और बारिश के दौरान घर के नल, टेलीफोन ,टीवी और फ्रिज आदि न छूएं.
बारिश में दो पहिया वाहन, साइकल, नौका और दूसरे खुले वाहन में हों, तो तत्काल रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
बिजली और टेलीफोन के पोल के नीचे न खड़े हों.उस दौरान खेतों में खड़े न हों.