Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना संक्रमण के चलते सुप्रीम कोर्ट की समिति अभी नियमित अदालत की बहाली के पक्ष में नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की समिति बार एसोसिएशनों की अदालतों में नियमित सुनवाई बहाल करने की मांग से फिलहाल सहमत नहीं है। समिति 30 जून को महामारी की स्थिति के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के कामकाज की फिर समीक्षा करेगी।

प्रधान न्यायाधीश के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज एनवी रमना की अध्यक्षता वाली समिति ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के कामकाज की समीक्षा की। साथ ही समिति ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन की मांग पर विचार किया। इससे पहले समिति ने पांच जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी थी।

अदालत में हो रही है वर्चुअल सुनवाई

मालूम हो कि 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से शीर्ष अदालत वर्चुअल सुनवाई कर रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन अदालत कक्षों में नियमित सुनवाई बहाल करने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का कहना था कि अदालत कक्षों में नियमित सुनवाई शुरू होना बेहद जरूरी है ताकि वकीलों को आजीविका कमाने का मौका मिल सके।

देश में कोरोना का संक्रमण

वहीं, दूसरी ओर कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पहली बार कुछ सुकून देने वाली खबर आई है। देश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हो गई है। करीब 49 फीसद मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1,35,206 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,33,632 है। पिछले एक-दो दिनों से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या लगातार ज्यादा आ रही है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में पहली बार ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हुई है। मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक 48.99 फीसद मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं।