Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Facebook की मीटिंग में हुआ कपिल मिश्रा का जिक्र, जुकरबर्ग ने कही बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा का विवादों से पुराना नता है। दिल्ली में हुए दंगों को लेकर लपेटे में आए मिश्रा को अब फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने भी आड़े हाथों लिया है। जकरबर्ग ने भाजपा नेता के उकसाने वाले भाषणों का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना की हैै।

दरअसल कुछ दिनों से अमेरिका में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर ज़करबर्ग ने अपनी टीम के साथ मीटिंग की। अपने कर्मचारियों को फेसबुक की हेट स्पीच पॉलिसी समझाने के दौरान उन्होंने कपिल मिश्रा के भाषण का जिक्र किया। फेसबुक के सीईओ ने साफ किया कि हिंसा भड़काने या चुनिंदा लोगों को निशाना बनाने को लेकर नीतियां बिल्कुल साफ हैं। दुनियाभर में ऐसे कई उदाहरण हैं जब हमने सरकारी अधिकारियों के ऐसे बयानों को हटाया भी है। जकरबर्ग ने कहा कि भारत में ऐसे मामले हुए हैं जहां उदाहरण के तौर पर किसी ने कहा कि अगर पुलिस ने ये काम नहीं किया तो हमारे समर्थक आएंगे और सड़कें खाली कराएंगे। ये अपने समर्थकों को सीधे-सीधे हिंसा के लिए भड़काने का ज्यादा प्रत्यक्ष मामला है।

जकरबर्ग ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा कपिल मिश्रा की तरफ ही था। बता दें कि कपिल मिश्रा ने दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शन के बीच पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि अगर तीन दिन में उसने प्रदर्शनकारियों को नहीं हटाया तो उनके समर्थक यह काम करेंगे। इसके बाद हुई हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।