Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अफेयर्स की खबरों के बीच फ्रेंड के घर डिनर करने पहुंचे विक्की-कैटरीना, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। कपल को अक्सर एक-साथ आउटिंग या डिनर डेट पर स्पाॅट किया जाता है। इसी बीच एक बार फिर कपल की तस्वीरें सामने आईं हैं।

दरअसल, रविवार रात कैटरीना और विक्की एक फ्रेंड के घर डिनर पर पहुंचे। हालांकि दोनों अलग-अलग कार से पहुंचे थे। इस दौरान कैटरीना व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं। लाइट मेकअप में भी वह खूबसूरत दिखीं।

वहीं विक्की ब्लैक ग्रे-शर्ट और जींस में दिखे। उन्होंने कैप से अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। कैटरीना और विक्की की ये फोटोज वायरल होने के बाद उनके अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ किया है।

बता दें कि बीते दिनों कपल को ईशा अंबानी प्री होली बैश में स्पाॅट किया गया था। इस दौरान के वीडियोज सोशल साइट पर वायरल हुए थे। वीडियो में विक्की कैटरीना के बालों को ठीक करते दिखे थे। वहीं कुछ वीडियोज में कपल जमकर डांस करता दिखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में दिखेंगी। फिल्म में कैटरीना डॉक्टर के रोल में हैं। यह 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वहीं कोरोना वायरल के चलते मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। वहीं विक्की ‘सरदार उधम सिंह’ में नजर आने वाले हैं।