Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या मामला: कुलदीप सेंगर समेत 7 लाेगाें काे 10-10 साल की सजा

नई दिल्ली: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर समेत 7 लोगों को 10-10 साल की सजा और 10-10 लाख रुपये जुर्माने लगाया है। बता दें कि बीते दिनों कोर्ट ने सभी को दोषी करार दिया था। जिसमें यूपी पुलिस के दो अधिकारी (एक एचएसओ और एक हेड कांस्टेबल) भी शामिल है। जबकि 4 लोगों को बरी कर दिया था। इस मामले में 11 लोगों पर आरोप तय किए गए थे। वीरवार को इस मामले में हुई सुनवाई पर कोर्ट ने मामले को सुरक्षित रखा था।

मेरी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रायल-जज
बता दें कि फैसला सुनाते हुए तीस हजारी कोर्ट के जज ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रायल रहा। जज ने सीबीआई और पीड़ित के वकील की भी सराहना की। तीस हजारी कोर्ट ने इससे पहले 29 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई की थी और फैसले के लिए 4 मार्च की तिथि तय की थी। इस केस में पीड़िता के पक्ष से कुल 55 लोगों ने गवाही दी। वहीं बचाव पक्ष की तरफ से नौ गवाह कोर्ट में पेश हुए।
पुलिस हिरासत में हुई थी पीड़िता के पिता की मौत 
गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2018 को उन्नाव में पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप  कुलदीप सेंगर पर लगाया था। वहीं इस बारे में 13 अगस्त 2019 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) धर्मेश शर्मा ने कहा था- पीड़िता के पिता को कथित रूप से गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके पीछे क्या कोई मंशा थी? यह सब जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी साजिश थी, जो पीड़िता के पिता को पैरवी करने से रोकने के लिए की गई थी। कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर, उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन कर्मियों और पांच अन्य लोगों पर आरोप तय किए थे।

कौन दोषी-कौन बरी-

1- कुलदीप सरेंगेर — दोषी

2- कामता प्रसाद, सब इंस्पेक्टर — दोषी

3- अशोक सिंह भदौरिया, स्॥ह्र- दोषी

4- शैलेंद्र सिंह उर्फ टिंकू सिंह–बरी

5- विनीत मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा–दोषी

6- बीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा सिंह–दोषी

7- राम शरण सिंह उर्फ सोनू सिंह–बरी

8- शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह–दोषी

9- अमीर खान, कॉन्स्टेबल–बरी

10- जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह–दोषी

11- शरदवीर सिंह–बरी