Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय और केटीएस तुलसी को मिला

नई दिल्लीः आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बाबत जानकारी दी गई है। लिस्ट में कुल 9 लोगों के नाम हैं। जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल है। दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है उनके अलावा फूल सिंह बरैया को भी मध्य प्रदेश से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी, फूले देवी नेतम, झारखंड से शहजादा अनवर, महाराष्ट्र से राजीव सातव, मेघालय से केनेडी कॉर्नेलियस, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राज्यसभा का चुनाव 26 मार्च को होना है।
PunjabKesari
दिग्विजय सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस में चल रही खींचतान पर सिंह ने कहा कि ये उनकी पार्टी का अंदरुनी मामला है। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिय को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने उनको राज्यसभा भेजने की बात कही थी लेकिन वो गोडसे को मानने वालों के साथ चले गए। राज्यसभा नामांकन भरने से पहले पीसीसी दफ्तर में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लड़ाई नेहरू-गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोडसे को चुना। इस बात का हमें दुख है।