Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Mere Angne Mein: होली से पहले रिलीज हुआ जैकलीन और आसिम का धमाकेदार सॉन्ग

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीुवड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ अपने सॉन्ग को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से ही दोनों की साथ में तस्वीरें आने लगीं। जिसके बाद से  फैंस दोनों को साथ में देखने का बेसब्री से इंतजार करने लगे। फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि जैकलीन और आसिम का पहला सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ रिलीज़ कर दिया गया है।

टी सीरीज़ बैनर तले बने इस गाने में आसिम एक साधारण से लड़के बने हैं जब्कि जैकलीन 1435 के दशक की राजकुमारी बनी हैं। होली थीम पर बना ये गाना  ‘1981’ में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म ‘लावारिस’ के फेमस सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ का रीमिक्स वर्जन है। हालांकि गाने के बोल काफी बदल दिए गए हैं। इस गाने को आवाज़ दी फेमस सिगर नेहा कक्कड़ और तनिश्क ने।

क्या है गाने में :

गाने की शुरुआत 1435 के दशक के साथ होती है जिसमें जैकलीन को दिखाया जाता है। उसके बाद आता है  2020 का जमाना जिसमें एक लड़का और लड़की होली पार्टी इंन्जॉय करते दिखाए गए हैं। लेकिन इस पार्टी में लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज़ हो जाती है और उसे 1435 के दशक में भेज देती है। जहां लड़के का रंग रूप सब बदल जाता है और उसकी मुलाकात होती है जैकलीन से, जो की एक राजकुमारी हैं। इसके बाद लड़का यानी आसिम जैकलीन को इम्प्रेस करते हैं और उन्हीं को 2020 में ले जाते हैं। कुल मिलाकर गाना एंटरटेनिंग है बस आप आसिम के डांस मूव्स को मिस करेंगे