Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा सरकार के समय भूख से माैत पर खूब हल्ला मचाता था विपक्ष, अब हेमंत सरकार बता रही सब ठीक-ठाक

धनबाद। ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड की भाजपा सरकार को विदा हुए अभी दो माह ही तो बीते हैं-जनवरी और फरवरी। भाजपा सरकार की जिन नीतियों को लेकर झामुमो, कांग्रेस, राजद और तमाम विपक्षी दल रोज-रोज हमला बोलते थे। झारखंड में कथित भूख से माैत को लेकर तो हर माह किसी न किसी जिले में वितंडा खड़ा होता था। देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता भी दाैड़े चले आते थे। अब जब झारखंड में भाजपा विपक्ष में है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन की सरकार चल रही है तो सब कुछ ठीक-ठाक लगने लगा है। झारखंड विधानसभा में सरकार ने जवाब दिया है कि पिछले पांच साल में एक भी व्यक्ति की भूख से माैत नहीं हुई है।

भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह ने झारखंड विधानसभा में सवाल पूछा था- क्या यह बात सही है कि गत पांच वर्षों में राज्य में एक दर्जन से ज्यादा माैत भूख एवं कुपोषण से हुई है, जिन्हें राशन सुचारु रूप से नहीं मिल पाता था। इसका जवाब राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री रामेश्वर उरांव ने दिया है। उन्होंने लिखित जवाब में माैत की बात को अस्वीकार किया है। बगोदर के विधायक विनोद सिंह कहते हैं, झारखंड में भूख एवं कुपोषण एक बड़ी समस्या है। यह हमें स्वीकार करना चाहिए। लेकिन, दिक्कत यह है कि सत्ता में बैठने वालों का चीजें देखने का नजरिया बदल जाता है। यही कारण है कि सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन समस्याएं अपनी जगह पर बनी रहती हैं।