Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शेखर कपूर की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच, एक्स वाइफ सुचित्रा ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कुछ वक्त में कई रिश्तों के टूटने की खबरें आई हैं। कुछ सेलेब्स के मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहे हैं तो कुछ अलग हो चुके हैं। इसी बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है जो कानूनी पचड़ों में फंस गया है। ये मामला है बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का।

दोनों के बीच तलाक 2006 में ही हो गया था, लेकिन शेखर की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद 14 साल बाद शुरू हुआ है। हालांकि ये विवाद भी पुराना ही है, लेकिन इसने कानूनी रूप अब लिया है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पिछले सप्ताह फैमिली कोर्ट के बाहर रोते हुए देखा गया था। सुचित्रा ने अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ प्रॉपर्टी का केस फाइल किया है। स्पॉटबॉय की मानें तो सुचित्रा ने अपनी बेटी कावेरी के लिए शेखर की संपत्ति पर दावा ठोका है। सुचित्रा ने दावा किया है कि उनकी इस प्रॉपर्टी में अभिनेता कबीर बेदी ने कब्जा किया है।

खबरों के अनुसार, सुचित्रा का कहना है कि शेखर की ये प्रॉपर्टी उनकी बेटी कावेरी की है। जिसका इस्तेमाल कबीर बेदी कर रहे हैं। ऐसे में सुचित्रा के पास केस फाइल करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। सुचित्रा के दोस्त ने स्पॉटबॉय को बताया कि ‘कबीर बेदी जिस फ्लैट में रह रहे हैं वो एक ही ऐसी प्रॉपर्टी है जिस पर विवाद चल रहा।’ उनके दोस्त ने कहा, ‘भगवान ना करे, अगर सुचित्रा को कुछ हो गया तो उनकी बेटी कावेरी उन लोगों से कैसे लड़ाई करेगी जो पहले से ही घर में रह रहे हैं और जिन्हें शेखर कपूर का सपोर्ट भी मिल रहा है।’

मालूम हो कि स्पॉटबॉय को सुचित्रा ने कुछ सालों पहले भी एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा था कि उनके फ्लैट से कबीर बेदी और उनकी वाइफ निकले का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा था पता नहीं इन दोनों ने शेखर पर क्या जादू कर रखा है। सुचित्रा के इस बयान पर कबीर बेदी ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था उनके पास इस फ्लैट में रहने का एग्रीमेंट है। वे इस फ्लैट में किराए से रह रहे हैं, उनके पास कानूनी कागजात भी हैं। गौरतलब हो कि सन् 1997 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा ने शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन शादी के महज 9 साल के अंदर दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने 2006 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों ने शादी नहीं की। सुचित्रा शेखर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले शेखर ने मेधा जलोटा से शादी की थी।