Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंटरनेट पर छाईं कपिल शर्मा की लाडली की क्यूट तस्वीरें, बुआ की गोद में दिखीं अनायरा

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा के घर बीते साल नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। कपिल ने अपनी लाडली का नाम अनायरा रखा है। कपिल के पिता बनने के बाद से कई स्टार्स उनकी बेटी अनायरा से मिलने जा चुके हैं। कपिल और गिन्नी की लाडली की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं।

इसी बीच एक बार भी अनायरा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पिल की बेटी अनायरा रिया तिवारी की गोद में नजर आ रही हैं। बता दें कि रिया कपिल को भाई मानती हैं और वो कई बार कपिल शर्मा के साथ तस्वीरों में नजर आ चुकी हैं।

सामने आई तस्वीरों में अनायरा चेक शर्ट और पीच कलर की लेगिंग में दिख रही हैं। लेगिंग के साथ अनायरा ने सॉक्स पहने हैं। अनायरा ने सिर पर जो हेयर बैंड पहना हुआ है वो काफी प्यारा लग रहा है। अनायरा बुआ की गोद में मजे से लेटी दिख रही हैं। फैंस अनायरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले सिंगर ऋचा शर्मा और सुदेश लहरी कपिल की बेटी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं।