Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Dumka नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में तीन आरोपियों को फांसी की सजा

Dumka:दुमका जिले के रामगढ़ में मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में स्थानीय न्यायालय ने आज फांसी की सजा सुनाई है। दुमका पॉस्को कोर्ट ने तीन दिनों तक इस मामले की लगातार सुनावाई की। इतना ही नहीं सोमवार को तो कोर्ट देर रात तक बैठकर सुनवाई पूरी की । पहले तीनों को दोषी करार दिया गया। फिर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि यह घटना 5 फरवरी 2020 को घटी थी। इस मामले में 27 फरवरी को न्यायालय में आरोप गठन किया गया। इसके बाद सुनवाई शुरू हुई। तीन दिन की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार दिया। तीनों को फांसी की सजा सुनाई गई है। घटना के 28 दिनों के अंदर ही दोषियों को सजा सुनाई गई।

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में तीन को फांसी, 3 दिनों की सुनवाई के बाद कोर्ट का फैसला आया।  दुमका जिले के रामगढ़ में छह वर्ष की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में स्थानीय न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। दुमका पॉस्को कोर्ट ने तीन दिनों तक इस मामले की लगातार सुनावाई की। इतना ही नहीं सोमवार को तो कोर्ट ने देर रात तक बैठकर सुनवाई पूरी की।
पहले तीनों को दोषी करार दिया गया। फिर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी।

दुमका पॉक्सो कोर्ट ने गैंगरेप और हत्या के मामले में तीनों अभियुक्तों मीठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय को अपहरण, गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषी करार दिया और कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। रामगढ़ में पांच फरवरी को छ: साल की मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के एक चाचा व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उस माशूम की हत्या कर दी थी। इस मामले पर पूरे देश की नजर बनी हुई थी । महज तीन दिनों में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन की अदालत ने 16 गवाहों की गवाही सुनी और इस मामले में न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई।