Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 12 कंटेस्टेंट सोमी ख़ान की बहन की शादी में पहुंचे दीपक ठाकुर

नई दिल्ली। सेलेब्रिटी रिएलिटी शो बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर तो आपको याद होंगे। बिहार के दीपक ने अपनी सिंगिंग और मज़ाकिया बातों से सबको ख़ूब प्रभावित किया था। सोमी ख़ान के साथ शो में उनकी कैमिस्ट्री भी काफ़ी चर्चित रही थी। दोनों के बीच नोकझोंक भी शो का हाइलाइट रही थी।

शो में दोनों के बीच भले ही रोमांटिक रिलेशनशिप डेवलप ना हो पायी हो, मगर इस दौरान इनके बीच दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। दोनों की दोस्ती शो के बाद भी बदस्तूर जारी है। इसी दोस्ती के सदके, दीपक सोमी की बहन सना के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे हैं।

दीपक जब से सना के शादी समारोह में पहुंचे हैं, तब से वह इस समारोह की काफी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दीपक ने सिर्फ सना और सोमी की ही नहीं, बल्कि ‘बिग बॉस 12’ की एक और कंटेस्टेंट रश्मि बानिक के साथ भी कई फोटोज शेयर की हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए दीपक ने लिखा, ‘इट्स ऑल अबाउट खान सिस्टर्स, #सना की शादी में धमाल, पहुंचे हैं बिहार से दूर, मस्ती करेंगे भरपूर, पिंक सिटी में’।

सबा ने बहन की शादी के उत्सव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सबा ने लिखा है- मेरी बहन की शादी।

 

बता दें कि ‘बिग बॉस 12’ के बाद दीपक ठाकुर की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। अपने बिहारी बाबू और देसी अंदाज से शो के दौरान इन्होंने काफी दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस शो के बाद से उन्हें काफी ऑफर्स भी मिले। बिग बॉस के बाद दीपक को ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ से भी ऑफर हुआ था। शो के बाद दीपक को करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर दिया। करणबीर बोहरा की इस फिल्म का नाम ‘हमें तुमसे प्यार इतना’ है। करणवीर बोहरा ही इस फिल्म के हीरो हैं।