Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेना की वर्दी में दिखे आमिर ख़ान, जानें- किस फिल्म की कर रहे हैं तैयारी

नई दिल्ली। आमिर ख़ान किसी भी फ़िल्म को अपना 100  फीसदी देने के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त वह हॉलीवुड फ़िल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफ़िशियल रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनका जबरदस्त लुक सामने आया है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में किरदार को लेकर आमिर ख़ान के कई लुक सामने आ चुके हैं। इस बार वह आर्मी वाले के लुक में नज़र आएं हैं। उनकी फोटो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैन के साथ आए नज़र

‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट पर आमिर ख़ान एक फीमेल फैन के साथ नज़र आए। इस शेल्फी में आमिर यूनिफार्म में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपने पिछले लुक से बिलकुल ही अलग वह क्लीन सेव में दिख रहे हैं। इससे पहले आमिर का ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर एक और लुक वायरल हो चुका है, जिसमें वह बड़ी दाड़ी और पगड़ी में दिखाई दे रहे थे। यह लुक भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था।

साल के आखिरी में होगी रिलीज़

आमिर ख़ान के फैंस को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ के बाद से वह किसी भी फ़िल्म नजर नहीं आए हैं। उनकी अपकमिंग फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल के आखिरी में क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म की वज़ह से अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है।

अद्वैत चंदन कर हैं निर्देशन 

आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। हॉलीवुड की इस फ़िल्म में दिग्गज एक्टर टॉम हैंसी ने ‘फॉरेस्ट गंप’ का किरदार निभाया था। वहीं, लाल सिंह चड्ढा में आमिर के अपोजिट करीना कपूर को कास्ट किया गया है। इससे पहले वह उनके साथ ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ जैसी फ़िल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं, इस फ़िल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं।