Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शाहरुख खान की मॉम-इन-लॉ का फार्महाउस करता हैं बॉम्बे टेनेंसी एक्ट का उल्लंघन, लगा 3 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्लीl फिल्म शाहरुख खान का अलीबाग स्थित फार्महाउस बॉम्बे टेनेंसी एक्ट का उल्लंघन करते पाया गया है। इसके बाद शाहरुख़ खान की सास और ननद पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की सास सविता छिबा और भाभी नमिता छिबा का डेजा वू फार्म्स के बॉम्बे टेनेंसी एक्ट के उल्लंघन करता है।

यह बताया जा रहा है कि सविता और नमिता की संपत्तियों में से एक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया हैl इसमें एक भव्य बंगले के साथ एक फार्महाउस आता हैंl इसमें शाहरुख़ के 52 वें जन्मदिन का होस्ट बंगला भी शामिल है। संपत्ति 146.7 मिलियन रुपये की बताई जा रही हैl

हालांकि इसकी बाजार कीमत बिजनेस स्टैंडर्ड में एक रिपोर्ट के अनुसार पांच गुना अधिक है। 29 जनवरी 2018 को पहली बार डेजा वू फर्म्स के कलेक्टर ने नोटिस जारी किया था। नोटिस के अनुसार प्लाट खरीदे जाने के बाद रायगढ़ के पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर ने 13 मई, 2005 को इस पर कृषि कार्य की अनुमति दी थी। हालांकि मूल फार्महाउस जल्द ही ध्वस्त कर दिए गए थे और नई संपत्तियों का निर्माण किया गया था, जो बॉम्बे टेनेंसी एक्ट की धारा 63 का उल्लंघन करते थे।

मिरर के अनुसार इस मामले पर कुछ सुनवाई हुई है और 20 जनवरी, 2020 को कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया हैंl इसमें कहा गया कि नियमों के उल्लंघन के लिए दंड के रूप में 3.09 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जाना चाहिए। उसी की पुष्टि करते हुए विजय सूर्यवंशी, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के आयुक्त ने कहा, ‘हां मैंने बंगले के मालिक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया।’ जुर्माना जमा करने के तुरंत बाद अधिकारी कानूनी रूप से संपत्ति का हस्तांतरण करेंगेl

हालांकि महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता और महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। यह आदेश मोरेश्वर अजगांवकर के नाम पर जारी किया गया था, जो कि डेजा वु के पूर्व निर्देशकों में से एक थे। सुर्यवंशी ने आगे बताया, ‘आदेश मोरेश्वर अजगांवकर के नाम से जारी किया गया था और मामले के कागजात में उल्लेखित पते पर भेजा गया था। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि जुर्माना अदा किया गया है या नहीं।’