Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रिया प्रकाश वॉरियर के ‘आंख मारने’ से शर्मा गए डोनाल्ड ट्रंप! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

नई दिल्ली। इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्राकश वॉरियर याद हैं आपको? दो साल पहले यानी साल 2018 में उन्होंने अपनी अदाओं और आंख मारने से लाखों लड़कों को दीवाना बना दिया था। हालांकि उस वीडियो के बाद प्रिया गायब सी हो गईं और देखते ही देखते उनकी चर्चा कम हो गई। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारते आने से वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार प्रिया की खूबसूरत आंखें और अदाएं देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति भी शर्मा गए।

ट्रंप के भारत दौरे के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रिया और डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है प्रिया अपनी आखों से अदाएं दिखा रही हैं और ट्रंप उन्हें देखकर शर्मा रहे हैं। पूरे वीडियो में ट्रंप और प्रिया के बीच आंखों ही आंखों में बातें हो रही हैं। हालांकि पूरा वीडियो देखने के बाद आप ये समझ जाएंगे की  ये एडिट वीडियो है। जैसे इंटरनेट पर फनी मीम्स वायरल होते हैं वैसे ही इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में जनता को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने आगरा जाकर ताजहमन का दीदार किया। दौरे के आखिरी दिन ट्रंप दिल्ली में रहे और राजघाट पहुंचे। इसके बाद वो अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

अब बात करते हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर की। आपको याद होग साल 2018 में प्रिया का एक वीडियो वायरल हुुआ था जिसमें वो स्कूल ड्रेस में नजर आ रही थीं और आखों ही आंखों से एक लड़के से बात कर रही थीं। ये वीडियो प्रिया की एक फिल्म का सीन था। उस दौरान प्रिया का ये आंख मारने वाला वीडियो इतना जबरदस्त वायरल हुआ था कि वो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। रातों-रातों रात प्रिया की फैन फॉलोइंग मिनियन में पहुंच गई थी।