Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

क्या श्रीदेवी नहीं चाहती थीं, ‘मिस्टर इंडिया’ का रीमेक बने? पुराना बयान आया सामने

नई दिल्ली।  साल 1987 में आई सुपरहीरो फ़िल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफ़र एक ट्रिलॉजी बना रहे हैं। ‘मिस्टर इंडिया 2’ के नाम से बन रही यह फ़िल्म पुरानी फ़िल्म का स्पिन ऑफ़ होगी। ऐसे में दर्शकों एक बार फिर पर्दे पर ‘मिस्टर इंडिया’ का किरदार देखने को मिल सकता है। हालांकि, पुरानी ‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़े कुछ लोग इस बात से ख़ुश नज़र नहीं आ रहे हैं। इसमें निर्देशक शेखर कपूर भी शामिल हैं।

इस फ़िल्म में श्रीदेवी ने एक बातूनी पत्रकार का किरदार निभाया था। ‘हवा-हवाई’ गाने में उनका डांस भी ख़ूब फेमस हुआ था। अब ख़बर सामने आ रही है कि श्रीदेवी को भी लगाता था कि ‘मिस्टर इंडिया’ को फिर से नहीं बनाया जा सकता है।

एशिएन एज में छपी एक रिपोर्ट में श्रीदेवी का एक बयान सामने आया है। इसमें श्रीदेवी कह रही हैं, ‘मुझे नहीं लगता है कि मिस्टर इंडिया को फिर से बनाया जा सकता है या सीक्वल किया जा सकता है। ऐसी फ़िल्में सिर्फ बन जाती हैं। जब हम इस पर काम कर रहे थे, तो हमें भी नहीं पता था कि यह ऐसी प्रभावपूर्ण फ़िल्म बन जाएगी। यहां तक कि आज भी लोग फ़िल्म को याद करते हैं। लोग मोगैंबो और मेरे बातूनी पत्रकार वाले किरदार को याद करते हैं। बस सारी चीजें एक साथ आ गईं। ऐसी फ़िल्म को वापस बना पाना असंभव है।’

गौरतलब है कि हाल ही में शेखर कपूर और सोनम कपूर का भी बयान सामने आया है। शेखर ने कहा है कि किसी भी ने मुझसे इस फ़िल्म मिस्टर इंडिया 2 के बारे में नहीं पूछा।  वे कहानी या किरदारों का इस्तेमाल बिना फ़िल्म के ओरिजिनल क्रिएटर्स की अनुमति के नहीं कर सकते। वहीं, सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर से इस फ़िल्म को लेकर बात ना करने के मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि आप कम से कम किरदारों और एक्टर्स की इज्ज़त तो कर सकते हैं।