Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्क्रीनिंग पर छाया हिना का यूनीक स्टाइल, यू शेप्ड प्लाजो में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई: टेली टाउन में अगर कोई ऐसी एक्ट्रेस है जिसने थोड़े ही समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है वह है हिना खान। हिना ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने ‘संस्कारी बहू’ का किरदार निभाया था।

वहीं बिग बाॅस से निकलने के बाद एक्ट्रेस के फैशन में भी काफी बदलाव देखने को मिला। टीवी की ‘संस्कारी बहू’ के नाम से फेमस हुई हिना अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में हिना की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, हिना बीती रात आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की स्क्रीनिंग पर पहुंची

इस दौरान एक्ट्रेस कुर्ते यू शेप्ड प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक शूज पेयर किए थे। हिना ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से पूरा किया था। स्क्रीनिंग पर हिना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। हिना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

काम की बात करें तो हिना ‘द लास्ट विश’ और इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी। ‘द लास्ट विश’ में वह एक शादीशुदा महिला और कंट्री ऑफ ब्लाइंड में दिव्यांग लड़की की भूमिका में हैं। वहीं कुशाल की बात करें तो वह आखिरी बार सीरियल बेहद में नजर आए थे।