Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्‍का-मुक्‍की, तोड़ डाली कुर्सियां,जानिए क्‍या है वजह

मुसाबनी के भाजपा  नेताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह का कॉलर तक पकड़ लिया।

घाटशिला। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में गुरुवार को उस समय बवाल मच गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं में गुत्‍थमगुत्‍थी हो गई। धक्‍का-मुक्‍की के बाद कुर्सियां तक तोड़ डाली गई। बड़ी मशक्‍कत के बाद वरीय नेताओं ने हालात को संभाला।

दरअसल, गुरुवार को घाटशिला में घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों  के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का  प्रस्ताव देने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दरम्‍यान जमकर हंगामा होने लगा। जब मुसाबनी मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का प्रस्ताव देने की प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा नेताओं ने वोटर लिस्ट में नाम कटने से नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया। कुर्सियां तोड़ डाली और जमकर गाली-गलौज हुई। इस दौरान भाजपा नेता गुरुचरण रजवाड़ के साथ  जमकर धक्का-मुक्की हुई ।

भाजयुमो जिला अध्‍यक्ष भी बने निशाना 

मुसाबनी के भाजपा  नेताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह का कॉलर तक पकड़ लिया। हालांकि, तुरंत भाजपा वरीय नेताओं ने बीचबचाव किया। बवाल के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा था कि मुसाबनी मंडल का चुनाव फिलहाल रद्द कर दिया जाए।  इसपर मुसाबनी के एक धड़े के भाजपा नेता नाराज हो गए थे। हंगामे के दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पिछले विधानसभा चुनाव में घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, चंडी चरण साव, कुनाराम मुर्मू, रामजीत मार्डी समेत अन्य नेता बाहर मौजूद रहे।