Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला माँ को कैद कर कुंभ गए बेटे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब, विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

बंधु तिर्की व प्रदीप यादव गुट ने झाविमो के कांग्रेस में विलय की घोषणा की

दूसरी ओर, प्रदीप यादव ने कहा कि हम लोग झारखंड विकास मोर्चा में जमीन के लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।

रांची। झारखंड विकास माेर्चा (झाविमो) से निष्‍कासित विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के गुट ने झाविमो के कांग्रेस में विलय की घोषणा की है। रविवार काे बंधु तिर्की के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने यह घोषणा की। पार्टी और विधायक दल के कांग्रेस में विलय की घोषणा की गई है। बंधु तिर्की ने कहा कि इसकी सूचना जल्‍द ही कांग्रेस आलाकमान को दी जाएगी। साथ ही विलय के लिए कार्यक्रम तय किया जा रहा है। रांची में एक बड़े मैदान में समारोह आयोजित कर कांग्रेस में विलय किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में विलय की घोषणा से पूर्व झाविमो से निष्‍कासित विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि वे कार्यकर्ताओं के परामर्श से ही पार्टी बदलेंगे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सोनिया गांधी-राहुल गांधी से बात हुई है। रांची स्थित अपने आवास पर अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा को लेकर बुलाए गए बैठक के बाद प्रेस वार्ता में बंधु तिर्की ने कहा कि वे अपने समर्थकों से राय लेकर ही किसी पार्टी में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में पोड़ैयाहाट विधायक और झाविमो से निष्‍कासित प्रदीप यादव तथा पूर्व मंत्री सबा अहमद भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर, प्रदीप यादव ने कहा कि हम लोग झारखंड विकास मोर्चा में जमीन के लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। जिन लोगों ने दिल्ली और मुंबई के व्यवसायियों को ग्रामीणों की जमीन दे दी, उस पार्टी में कैसे जाएं। सोनिया और राहुल गांधी ने कहा है कि आप की लड़ाई में हमारा साथ मिलेगा। हमने एक हाथ बढ़ा दिया है और दूसरा हाथ बढ़ेगा जब आप हां कहेंगे। इस दौरान बंधु तिर्की के आवास में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमी रही।