Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJP MLA ढुलू महतो की संपत्ति आय से अधिक, शपथ पत्र देकर आयकर विभाग ने हाई कोर्ट को दी जानकारी

आयकर विभाग ने हाई कोर्ट को शपथ पत्र देकर जानकारी दी है कि विधायक ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

धनबाद। बाहुबली विधायक ढुलू महतो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। यह जानकारी आयकर विभाग ने हाई कोर्ट रांची में शपथ पत्र देकर दी है। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग (बेनामी प्रोपर्टी यूनिट) के संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे।

क्या है मामला 

हाई कोर्ट के अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक ढुलू महतो पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए 2011 में रांची हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर हाई कोर्ट रांची के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने 22 जनवरी, 2020 को सुनाई की। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी विधायक ढुलू की संपत्ति जांच नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए बेंच ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही तीन सप्ताह के अंदर शपथ पत्र दायर करने का आदेश दिया था। इसी मामले में मंगलवार को आयकर विभाग ने रांची हाई कोर्ट में शपथ पत्र देकर विधायक ढुलू द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी दी गई है।

अब आगे क्या 

आयकर विभाग ने हाई कोर्ट को शपथ पत्र देकर जानकारी दी है कि विधायक ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले की डिटेल जांच कराने के लिए बेनामी संपत्ति यूनिट (पटना) को लिखा गया है। संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। आयकर विभाग पूरी जांच रिपोर्ट 18 मार्च, 2020 को कोर्ट में पेश करेगी।

धनबाद, जेएनएन। बाहुबली विधायक ढुलू महतो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। यह जानकारी आयकर विभाग ने हाई कोर्ट रांची में शपथ पत्र देकर दी है। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग (बेनामी प्रोपर्टी यूनिट) के संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे।