Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके कार्यक्रम का Dulmi में हुआ आयोजन

दुलमी  :राज्य के अंतिम और वंचित व्यक्ति तक आर्थिक लाभ पहुंचा कर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार जनता के घर तक पहुंच कर उनके समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं और इसी के तहत
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है l जहां राज्य के जरूरतमंद लोगों को लाभ देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने में जिला प्रशासन जुटे हुए हैंl इसी कड़ी में दुलमी प्रखंड के सिरु पंचायत मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां जिला प्रशासन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा आम जनता को उनके पंचायत में आकर पदाधिकारी द्वारा उन्हें योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचने के लिए में पंचायत स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका जनता लाभ उठाए और अपने से संबंधित योजना का लाभ ले साथ ही किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मौके पर मौजूद पदाधिकारी या प्रतिनिधि से मदद ले। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टोल का निरीक्षण एवं लाभुकों के बीच फुलो झानो योजना के तहत चेक, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, कंबल, धोती-साड़ी, प्रधानमंत्री आवास, अम्बेडकर आवास, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का भी स्वीकृति पत्र, सामान और चेक का वितरण किया गया। मौके पर सीडीपीओ पुनम कुमारी, मुखिया वीणा देवी राजीव मेहता प्रमेश्वर पटेल, रंजू देवी, संजू चौधरी राजू मेहता सुनिता देवी उमाशंकर महतो शिवनाथ ठाकुर पंचायत सेवक बासुदेव महतो, झमन लाल महतो, रोज़गार सेवक कलाम अंसारी, आशीष कुमार सुधीर महतो सुमन देवी मनेशवर महतो व सौकंडों ग्रामीण मौजूद थे।