Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

छठपर्व पर पर्यावरण बचाने का मंत्री बादल पत्रलेख ने लिया संकल्प, किया पौधारोपण l

दुमका : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर खूंटा बाँध छठ पूजा समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूबे के क़ृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने खूंटा बाँध तालाब के किनारे फलदार पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नारियल एवं केला का दर्जनों पौधे लगाए गए। मंत्री ने तालाब में बने नवनिर्मित सूर्य मंदिर का भी दर्शन किया।

क़ृषि मंत्री बादल ने समिति के वृक्षारोपण कार्यक्रम के पहल की सराहना की। उन्होंने समिति द्वारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की मांग पर भी पहल करने की बात कही। मंत्री बादल ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है। इस महापर्व पर भगवान सूर्य और प्रकृति की उपासना की जाती है। छठ में लोगों की संयमता, स्वच्छता और संकल्प दिखता है।वही स्थानीय बिधायक बसंत सोरेन भी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर दुमका में हो रहे छठ पूजा के दौरान किसी तरह का असुविधा छठव्रतियों को न हो इसको लेकर जिला प्रशासन को निर्देशित कर रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा किये जा कार्यों की समीक्षा स्थानीय बिधायक के द्वारा किया जा रहा है।