Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

AJSU PARTY से समाजसेवी निशि पांडे का इस्तीफा

बड़कागांव विधानसभा के पतरातू क्षेत्र की समाजसेवि निशि पांडेय ने आजसू पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टेलिफोनिक वार्ता में इस्तीफा के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए बताया कि वो पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आजसू पार्टी का दामन थामी थी और बड़कागांव विधानसभा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को समर्थन देकर आजसू पार्टी में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हो गयी थीं। उन्होंने ज़ोरदार और प्रभावी तरीक़े से चुनाव में प्रचार भी किया था। जिसके कारण वोट प्रतिशत में इज़ाफ़ा हुआ था। हालांकि रोशन लाल चौधरी चुनाव हार गए थे। निशि पांडेय ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि वह खुद को पार्टी से अलग कर रही हैं। उन्होंने पूर्व में लोगों के समर्थन और आजसू की तरफ से मिले प्रस्ताव के बाद पार्टी का दामन थामा था। चुनाव के बाद उन्हें और उनके सहयोगियों को पार्टी के स्तर से कोई खास दायित्व नहीं दिया गया है जिससे कि वह आमलोगों के बीच जाकर आजसू पार्टी के विचारों को रखतीं। अब वह खुद ही अपने और सहयोगियों के सहयोग से पूर्व की तरह क्षेत्र में लोगों की सहायता करती रहेंगी। वह सक्रिय राजनीति करती रहेंगी और गरीबों तथा पिछड़ों आदि की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। निशि पांडेय ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की मदद करना और उस घर में दीया जलाना है जहां सदियों से अंधेरा है। साथ ही किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने को ले परामर्श, सहयोग और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं घरेलू सहयोग जानकारी सहित हरसंभव मदद करने पर काम किया जायेगा।