Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीजापुर में मुठभेड़ के बावजूद असम में चुनाव प्रचार जारी रखने पर घिरे भूपेश बघेल, भाजपा ने साधा निशाना

गुवाहाटी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। मंगलदोई से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने नक्सल हमले के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम में चुनाव अभियान जारी रखने पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता को जवानों के जान की परवाह नहीं है। ऐसे समय में जब कई सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सरकारी कर्मचारियों के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

मंगलदोई से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने आरोप लगाया कि बघेल को जवानों के शहादत की परवाह नहीं है। छत्तीसगढ़ के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के बजाय, कांग्रेस नेता असम में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। बता दें कि शनिवार को हुए भीषण मुठभेड़ में 24 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं 30 जवान घायल हुए हैं। सीएम भूपेश बघेल फिलहाल असम में हैं और वह शाम तक असम लौट आएंगे।

घटना में शहीद हुए जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। गृह मंत्री के आदेश पर सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह स्थिति का जायजा लेने राज्य पहुंचे हैं।