Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना को रोकने के लिए सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, जल्द ही 45 साल से नीचे वालों के आ सकता है यह नियम

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बचाव के लिए टीके की मांग बढ़ने लगी है। इसलिए 45 से कम उम्र के लोगों को भी टीके का इंतजार है। डाॅक्टर भी कहते हैं कि कोरोना के मौजूदा लहर को रोकने के लिए टीकाकरण को बढ़ाना सख्त जरूरी है। इसी क्रम में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। इस टीकाकरण अभियान से जुड़े डाक्टर बताते हैं कि अगले माह से 45 से कम उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके तहत 35 से अधिक उम्र लोगों का टीकाकरण होगा।

टीकाकरण बढ़ाने के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल जरूरी

हालांकि, डाॅक्टर कहते हैं कि कोरोना के कहर से बचने के लिए टीकाकरण बढ़ाने के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा जरूरी है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू होने के बाद देश भर में टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। दिल्ली में भी दो दिन में एक लाख 31 हजार 912 लोगों को टीका लगा है। इसके तहत एक लाख 17 हजार 595 लोगों ने टीके की पहली डोज ली है।

जल्द होगा शुरू

मौलाना आजाद मेडिकल कालेज के निदेशक प्रोफेसर डा. सुनीला गर्ग ने कहा कि 45 से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण भी बहुत जल्द मई से शुरू हो जाएगा, क्योंकि सोच यह है कि 18 साल तक की उम्र के लोगों का टीकाकरण जल्द होना चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि सबको जल्द टीका उपलब्ध कराने के चक्कर में अधिक जोखिम वाले लोग टीका से वंचित न हो जाएं। इसलिए क्रमवार टीकाकरण अभियान आगे बढ़ रहा है।

जल्द लें टीका

स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को संक्रमण का खतरा अधिक था। इसलिए पहले स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। फिर बुजुर्गों की बारी आई। क्योंकि, कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें बुजुर्गों की हुई है। युवाओं से ज्यादा 45 से 59 साल की उम्र के लोगों को कोरोना से खतरा है। इसलिए अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लग रहा है। इसलिए 45 से अधिक उम्र के लोगों को जल्द टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा लेना चाहिए।

बचाव के लिए मास्क अभी सबसे बेहतर

डा. सुनीला गर्ग ने कहा कि सिर्फ टीके के भरोसे कोरोना के मौजूदा संक्रमण से नहीं बचा जा सकता। बचाव के लिए मास्क सबसे बेहतर विकल्प है। ज्यादातर लोगों ने मास्क पहनना बंद कर दिया है। इस वजह से संक्रमण फैल रहा है। एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा. संजय राय ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी ज्यादा बढ़ने का खतरा है। सबको एक साथ टीका लगाना आसान नहीं है। टीके से प्रतिरोधकता भी दोनों डोज टीका लगने के बाद आती है। इसलिए बचाव के लिए मास्क, हाथ को सैनिटाइज करना और शारीरिक दूरी के नियम का पालन जरूरी है।