Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोवैक्सीन की तीसरी डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल को डीसीजीआइ ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने भारत बायोटेक को कुछ वालंटियर पर कोवैक्सीन की तीसरी डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में कोवैक्सीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

एसईसी से भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिली हुई है। इसी में संशोधित आवेदन पेश करते हुए कंपनी ने बूस्टर डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी थी। यह डोज कोवैक्सीन की दूसरी डोज के छह महीने बाद दी जाएगी।

भारत बायोटेक के आवेदन पर विस्तार से चर्चा करने के बाद समिति ने कहा है कि कंपनी को छह माइक्रोग्राम की मात्रा में बूस्टर डोज का अध्ययन करना चाहिए। साथ ही तीसरी डोज देने के कम से कम छह महीने बाद तक वालंटियर की सेहत पर निगरानी रखनी चाहिए।

एसईसी की 23 मार्च को हुई बैठक में भारत बायोटेक से यह ट्रायल करने के उद्देश्यों और वालंटियर में किए जाने वाले विभिन्न आकलनों के बारे में विस्तृत जानकारी भी देने को कहा गया है। इसी के मुताबिक कंपनी को मूल्यांकन के लिए संशोधित क्लीनिकल ट्रायल प्रोटोकॉल भी जमा करना होगा।