Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल भी करेगा चुनाव आयोग से मुलाकात

कोलकाता। West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में 30 सीटों पर पहले चरण में मतदान के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल 2:00 बजे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। भाजपा की ओर से चुनाव में जगह- जगह हिंसा व मतदाताओं को बाधा देने को लेकर शिकायत की जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस का 10 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल  जहां वोट फीसद में गड़बड़ी के खिलाफ 12:00 बजे राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।

 ममता सरकार को उखाड़ने के लिए डालें वोट- विजयवर्गीय

बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर शनिवार सुबह 7:00 बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर शनिवार सुबह से जारी वोटिंग के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजवर्गीय ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि अराजक ममता सरकार को उखाड़ फेंकने और लोकतंत्र के लिए वोट देना बहुत जरूरी है।

पहले चरण की प्रमुख सीटें और उम्मीदवार

पहले चरण में कुल 6 विधानसभा सीटों को प्रमुख माना जा रहा है, जिनपर दिग्गज उम्मीदवारों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनमें पुरुलिया सीट पर टीएमसी के सुजॉय बनर्जी और बीजेपी के सुदीप मुखर्जी के बीच मुकाबला है। जबकि, यहां कांग्रेस के टिकट पर पार्था प्रतिम बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। मेदिनीपुर में टीएमसी की जूने मालिया का भाजपा के शामित दाश के साथ टक्कर है। जबकि, सीपीएम ने यहां से तरुण कुमार घोष को टिकट दिया है। खड़गपुर में मुकाबला टीएमसी के दिनेन रे का बीजेपी के तपन भुइंया के साथ है और यहां सीपीएम के एसके सद्दाम अली चुनाव लड़ रहे हैं।