Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Yuvraj Singh ने बदला अपना लुक, किम शर्मा ने किया मजेदार कमेंट, कभी अफेयर को लेकर चर्चा में थे दोनों

नई दिल्ली। इंडियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर स्टार युवराज सिंह प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। युवराज आए दिन अपनी और फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच युवराज ने अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। खास बात ये है कि युवराज के इस न्यू लुक पर एक्ट्रेस किम शर्मा ने कमेंट किया। क्रिकेटर की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

क्रिकेटर युवाराज सिंह ने हाल ही में अपना लुक चेंज किया है। नए लुक की तस्वीर युवराज ने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके बाद हर कोई इस पर कमेंट करने लगा। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि युवराज लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।  लॉकडाउन के वक्त से ही युवराज अपने बाल बढ़ा रहे थे। वहीं क्रिकेटर को ये नया लुक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने  दिया है। युवी ने अपने नए लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि उनका नया लुक कैसा है?

आपको बता दें कि युवराज सिंह के नए लुक पर बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने भी कमेंट किया है। किम शर्मा ने सिले हुए मुंह की इमोजी को शेयर किया है। आपको बता दें कि एक वक्त पर किम शर्मा के साथ युवराज सिंह का नाम जुड़ा था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब चर्चा में थीं।  किम और युवराज सिंह के अफेयर की खबरें साल 2003 में सामने आने लगी थीं। वहीं करीब चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

बता दें कि हाल ही युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेज़ल कीच ने अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति ने शानदार पार्टी ऑर्गनाइज़ की थी। इस पार्टी के वीडियो और फोटो भी क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वीडियो और फोटोज़ देखकर ऐसा लग रहा था कि एक तरह से प्राइवेट पार्टी थी जिसमें केवल युवराज और हेज़ल के करीबी ही शामिल हुए थे। वीडियो और फोटो में कोई नज़र नहीं आ रहा है बस दोनों के दोस्तों की कुछ आवाज़ें सुनाई दे रही थी।