Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खालिस्‍तानी आतंकियों का साथी पानीपत से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस के स्‍पेशल सेल ने मारा छापा

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में खालिस्‍तानी आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्मार किया गयश्‍ गया है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की काउंटर इंटेलिजेंस ने गुरप्रीत सिंह नामक इस व्‍यक्ति को छापा मारकर पकड़ा। उसे शहर के माडल टाउन के 100 नंबर चौक से गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वह अमेरिका और दुबई में बैठे आतंकवादियों के संपर्क में था। वह हथियारों की सप्लाई भी कर चुका है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एसपी शशांक कुमार सावन को मामले से अवगत कराया। उससे पंजाब पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और कई अहम राज के खुलासे की संभावचना है।

पंजाब स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की काउंटर इंटेलिजेंस ने माडल टाउन से किया काबू

बताया जाता है कि पंजाब पुलिस की टीम ने माडल टाउन थाना पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को गौतम नगर में रह रहे गुरप्रीत के घर दबिश दी। रास्ते में ही उसे काबू कर लिया गया। पुलिस के पास आरोपित का फोटो व पता था। बताया गया है कि गुरप्रीत पानीपत कोर्ट में वकील के पास मुंशी था। दो महीने पहले उसने पंजाब की युवती से प्रेम विवाह किया है।

विदेश में बैठे आतंकवादियों से इंटरनेट के माध्यम से संपर्क में था

काउंटर इंटेलिजेंस ने सात फरवरी को तरनतारन के भलोजला के आतंकवादी जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके साथी फतेहगढ़ के जगदेव सिंह जग्गा को काबू किया। इन दोनों का गुरप्रीत साथी रहा था। पुलिस के अनुसार जगदेव जर्मनी और इग्लैंड में बैठे आतंकवादी परमजीत व मुल्तानी के संपर्क में था। अमृतसर के एसएमओसी थाने में देशद्रोह व आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि अमृतसर पुलिस वारंट लेकर आई थी। माडल टाउन पुलिस के सहयोग से अमृतसर पुलिस ने गौतम नगर से गुरप्रीत नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरप्रीत का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश कर पंजाब ले गई।