Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Pavitra Punia का लव मेकिंग सीन करने के लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हरियाणा से होने की वजह से इसका मेरी जिंदगी…’

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 14 में शामिल होने के बाद टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अभिनेता ब्वॉयफ्रेंड एजाज खान के साथ अपने रिश्तो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार पवित्रा पुनिया फिल्मों और सीरियल में बोल्ड सीन करने को लेकर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बताया है कि वह बोल्ड और लव मेकिंग सीन करने से खुद को क्यों दूर रखती हैं।

पवित्रा पुनिया ने अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एजाज खान के साथ अपने रिश्ते और करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। बोल्ड और लव मेकिंग सीन करने को लेकर पवित्रा पुनिया ने कहा है कि वह हरियाणा जैसी जगह से संबंध रखती हैं ऐसे में कैमरे के सामने इस तरह के सीन करना उनके लिए सहज महसूस नहीं करवाता है। इस वजह से वह कई प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं।

पवित्रा पुनिया ने कहा, ‘मुझे रोमांटिक सीन या जहां अपनी बॉडी को ज्यादा दिखाना हो और उपभोग जैसे सीन करना बिल्कुल पसंद नहीं है। यही वजह है कि मैंने हाल ही में दो वेब सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।’ कैमरे के सामने करीबी और निजी होना उसके लिए चाय का प्याला नहीं है। हालांकि पवित्रा पुनिया के मन में ऐसे सीन करने वाले कलाकारों के लिए काफी सम्मान है।

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘देखने में अच्छा लगता है लेकिन देखकर मैं हमेशा यह सोचती हूं कि हिम्मत चाहिए ऐसे सीन करने के लिए।’ पवित्रा पुनिया ने यह भी बताया है कि ऐसे बोल्ड और लव मेकिंग सीन करने में उन्हें किस चीज से डर लगता है। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा से होने की वजह से इसका मेरी जिंदगी की जड़ों से बहुत कुछ लेना-देना है। यह मेरे दिल से ही नहीं आता है कि मुझे कैमरे के सामने इतना खुला रहना है। डर जाती हूं मैं।’

सोशल मीडिया पर पवित्रा पुनिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि उन्होंने जब सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एंट्री ली थी तो काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पवित्रा पुनिया अपने खेल और रणनीति के अलावा एजाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बिग बॉस 14 में चर्चा में रही थीं। शो से निकलने के बाद भी वह एजाज खान को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं।