Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Thalaivi एक्ट्रेस कंगना रनोट का बयान, ‘साउथ इंडस्ट्री में भी नेपोटिज़्म है पर यहां आउटसाइडर्स को परेशान नहीं किया जाता’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर बढ़चढ़कर बोलती हैं। फिर चाहें वो मुद्दा देश से जुड़ा हो या इंडस्ट्री से। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दा बड़े ज़ोर शोर से उठाया था। कंगना का मानना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खुले तौर पर नेपोटिज़्म चलता है। इस वजह से उन्होंने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर को जमकर ट्रोल भी किया था। अब एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बयान दिया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्रो को लेकर कंगना का कहना है कि नेपोटिज्म यहां भी चलता है, लेकिन यहां खुले दिल से आउटसाइडर्स का स्वागत किया जाता है। यहां आउटसाइडर्स को परेशान नहीं किया जाता है।

23 मार्च को थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा, ‘साउथ इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म चलता है, लेकिन यहां लोग आउटसाइडर्स को परेशान नहीं करते। यहां नेपोटिज़्म है लेकिन गैंगिज्म़ और ग्रुपिज़्म नहीं है। यहां लोग आउडसाइडर्स का स्वागत करते हैं’। आपको बता दें किं कंगना रनोट की फिल्म ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री रहीं, तमिल सिनेमा की लीजेंड्री एक्ट्रेस जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। जयललीता की बायोपिक में कंगना रनोट ही लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा तमिल, तेलुगू और हिंदी।

थलाइवी को एएल विजय ने निर्देशित किया है। फ़िल्म की पटकथा बाहुबली सीरीज़ लिखने वाले वेटरन फ़िल्म राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने कंगना की फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी का लेखन भी किया था। थलाइवी का

निर्माण विष्णु वर्द्धन इंदूरी और शैलेष आर सिंह ने किया है। थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म के अलावा कंगना ‘तेजस’ में भी नज़र आने वाली हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है।