Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश के अगले CJI के लिए मुख्य न्यायाधीश बोबडे ने की जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एनवी रमना (Justice NV Ramana) देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे (CJI Justice SA Bobde) ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर एनवी रमनाके नाम की सिफारिश की है। सीजेआई बोबडे के बाद जस्टिस रमना सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।

सीजेआई बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं इससे पहले उन्होंने ने सरकार को न्यायमूर्ति रमना के नाम की सिफारिश भेजी है। हाल ही में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस सिलसिले में सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था। मानदंडों के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति होने के एक महीने पहले अगले सीजेआई का नाम क्ंद्र सरकार को देना होता है।

न्यायमूर्ति रमना 24 अप्रैल को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस रमना का 26 अगस्त 2022 तक कार्यकाल है। मानक प्रक्रिया के तहत मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता के आधार पर होती है। न्यायाधीश बोबडे ने 18 नवंबर, 2019 को देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।