Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केरल में यूडीएफ सरकार बनी तो लागू होगी ‘न्याय’ योजना : राहुल गांधी

कोट्टायम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के लोगों से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी की अगुआई वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सत्ता में आता है तो दक्षिण के इस राज्य में न्यूनतम आय योजना (न्याय) को लागू किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना ‘न्याय’ की पुरजोर वकालत की।

पुतुपल्ली विधानसभा क्षेत्र के मनारकाड में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में मेरा स्वार्थ है। इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी पिछले 50 साल से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

एक खुली गाड़ी में एआइसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ चल रहे राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय योजना सफल होगी। एक वर्ष में 72,000 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाएंगे और हम जानते हैं उसके बाद क्या होगा। हम केरल में नए विचार को परखने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता को सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे।