Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अम्बेडकरनगर पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दारोगा घायल

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान गोली लगने से पुलिस उपनिरीक्षक और बदमाश घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली टांडा पुलिस ने शनिवार रात सूचना के आधार पर पैथोलिया हाइवे के पास से चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस उपनिरीक्षक सर्वेन्द्र अस्थाना घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश दिनेश उर्फ छोटू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिस उपनिरीक्षक और बदमाश को अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध अम्बेडकरनगर जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, धोखाधड़ी आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाश थाना कोतवाली टाण्डा एवं बसखारी थाने पर दर्ज मामलों में वाछिंत चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।