Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ममता को एक और बड़ा झटका, सुवेंदु के पिता व वरिष्ठ तृणमूल सांसद शिशिर अधिकारी शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को एक और बड़ा झटका लगा। कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी भी इस दिन भाजपा में शामिल हो गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में चुनावी रैली के दौरान शिशिर अधिकारी भगवा दल में अनौपचारिक रूप से शामिल हुए। इससे पहले पूर्व तृणमूल नेता सुवेंदु अधिकारी भी अमित शाह की ही मौजूदगी में पिछले साल 19 दिसंबर को मेदनीपुर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा का झंडा थामा था। वहीं, अब उनके पिता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर के कांथी से सांसद हैं।

सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके उनके भगवा दल में शामिल होने की लगातार अटकलें थी। वहीं, शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने से पहले अपने संबोधन में शिशिर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल चुनाव उनके आत्मसम्मान की लड़ाई है। पूर्व मेदिनीपुर की इज्जत बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की जीत होगी और तृणमूल का सफाया होगा।बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर सहित आसपास के जिलों में अधिकारी परिवार का खासा प्रभाव है।

शिशिर अधिकारी के भाजपा में शामिल होते ही ममता ने फिर बताया गद्दार

इधर, शिशिर अधिकारी के अमित शाह की सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करारा हमला बोलते हुए अधिकारी परिवार को फिर गद्दार बताया। पूर्व मेदिनीपुर जिले में ही रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि करोड़ों-करोड़ों लूटने वाले गद्दार सब पार्टी छोड़ कर चले गए हैं। यह अच्छा ही हुआ।