Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

असम में बोली प्रियंका गांधी- क्या कभी प्रधानमंत्री ने चाय बागान का किया है दौरा

दिसपुर। असम में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस और भाजपा की तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने-सामने नजर आए। एक तरफ जहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के तेवर भी देखने लायक रहे।

जोरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना  साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्या कभी प्रधानमंत्री मोदी ने चाय बागान का दौरा भी क्या है? कभी महिला कार्यकर्ताओं से मिलें है? इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा ना करने का भी आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने इन लोगों के दर्द को महसूस किया है कि उन्होंने चाय बागान श्रमिकों को दैनिक वेतन के रूप में प्रति दिन 350 रुपये देने के अपने वादे को पूरा नहीं किया!