Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Lockdown Alert ! महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद बेंगलुरू में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी

बेंगलुरू।  देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों पर है। महाराष्ट्र (Maharashtra) और केरल (Kerala) के बाद अब कर्नाटक (Karnataka) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रभावित राज्यों में शामिल होता नजर आ रहा है। राज्य में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक महीने में राज्य में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

देश में महाराष्ट्र के नागपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। इस बीच बेंगलुरू में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार(19 मार्च) को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बेंगलुरू में कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद बेंगलुरू में भी लॉकडाउन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शहर में बढ़ते कंटेनमेंट जोन के मद्देनजर बेंगलुरु के नगर आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को संकेत दिया कि यदि लोग कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करने में फेल रहते हैं तो सरकार के पास बेंगलुरु में कम से कम आंशिक लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे कर्नाटक सरकार को जिम बंद करने, स्विमिंग पूल, कम्युनिटी ऑल, पार्क और थिएटर में ओपन-एयर जिम को बंद करने की सिफारिश करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही बेंगलुरु नागरिक निकाय के अधिकारियों और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ इसको लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

कर्नाटक में फैले कोरोना वायरस का का बेंगलुरू केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को शहर में 1,037 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,15,447 और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,623 हो गई है।दिसंबर के बाद से पहली बार राज्य की राजधानी में 1,000 मामले दर्ज किए गए।

मध्य प्रदेश में एक दिन का लॉकडाउन

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक यानी कुल 32 घंटे का लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। 31 मार्च तक इन तीन शहरों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। बिना अनुमति सामाजिक समारोह भी नहीं आयोजित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन की चेतावनी

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना को काबू करने के लिए राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाना एक विकल्प है। फिलहाल महाराष्ट्र में सिर्फ नागपुर शहर में सख्त लॉकडाउन 15 से 21 मार्च तक लगाया गया है।