Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, वनडे सीरीज में नहीं खेलेगा इंग्लैंड का ये तूफानी गेंदबाज!

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी को जल्द ये फैसला करना है कि टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अहमदाबाद में शनिवार को होने वाली टी20 सीरीज के बाद भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत में रुकेंगे या नहीं। ईसीबी तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आराम देना चाहती है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम को इस साल कई महत्वपूरण टूर्नामेंट खेलने हैं, जिसमें टी20 विश्व कप भी शामिल है।

हालांकि, 25 वर्षीय जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट लगी थी और पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले चार मैचों में उनको परेशानी नहीं है। जोफ्रा आर्चर इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इंग्लैंड की प्रबंधन टीम चाहती है कि वे अनावश्यक रूप से क्रिकेट नहीं खेलें, क्योंकि इस साल इंग्लैंड को टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं खेलनी हैं। यही कारण है कि उनको आराम दिया जा सकता है।

इंग्लैंड के पास तेज गेंदबाजों के अच्छे विकल्प हैं,क्योंकि मेहमान टीम के पास मैट पार्किंसन और जेक बॉल के रूप में दो रिजर्व खिलाड़ी भी हैं। वहीं, क्रिस वोक्स भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन जो रूट की तरह उनको भी आराम दिया जा सकता है, क्योंकि वे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेलते हैं। जोफ्रा आर्चर वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीम के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में आर्चर को आराम दिए जाने का दावा किया गया है।

पुणे में 23 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और माना जा रहा है कि शनिवार या फिर रविवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड भी वनडे टीम का ऐलान कर सकता है, क्योंकि सीरीज को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। जोफ्रा आर्चर अगर इंग्लैंड के लिए वनडे सीरीज नहीं खेलते हैं तो फिर भारतीय टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि वे भारत के बल्लेबाजों को जमकर तंग करते हैं, जबकि आखिर में लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं।