Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व भारतीय ओपनर ने विराट कोहली को दी धौनी वाली सलाह, बोले- ऐसे फॉर्म में आएंगे केएल राहुल

नई दिल्ली। Ind vs Eng: अब से कुछ घंटों के बाद भारतीय टीम को मजबूत इरादों वाली इंग्लैंड की टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में दो-दो हाथ करना है। इंग्लैंड की टीम इस टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में भारतीय टीम चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इस समय शीर्ष क्रम के विफल रहने की समस्या से जूझ रही है।

खासकर केएल राहुल फॉर्म में नहीं हैं, जो कि एक मैच विनर हैं। इसी वजह से पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान विराट कोहली को एक सलाह दी है और एमएस धौनी की कप्तानी का जिक्र किया है। केएल राहुल लगाचार चार मैचों में फेल रहे हैं। आखिरी चार टी20 मैचों की बात करें तो वे तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि एक पारी में वे सिर्फ एक रन बना सके हैं।

दरअसल, चौथे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ नहीं उतरेगी तो ऐसे में ओपनिंग स्लॉट से छेड़छाड़ की जा सकती है और कप्तान विराट कोहली को ऐसा करना चाहिए, जो उनके साथ एमएस धौनी ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे के बाद किया था। आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल को चौथे नंबर पर खिलाना चाहिए, ताकि वे फॉर्म हासिल कर सकें।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “चूंकि भारत के 5 गेंदबाजों को मैदान में उतारने की संभावना नहीं है, ऐसे में रोहित-इशान को ओपनिंग पर भेजना चाहिए… विराट कोहली 3 नंबर पर खेलें और केएल राहुल 4 पर खेलें तो कैसा होगा? धौनी ने 2014 में इंग्‍लैंड के खराब दौरे विराट कोहली को थोड़ा नीचे बैटिंग करने के लिए भेजा था। कभी-कभी थोड़ा बदलाव आप को फिर से फॉर्म हासिल करने में सहायक हो सकता है। मेरा विचार ये है।”

लोकेश राहुल मौजूदा समय में आइसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 4 में शामिल हैं। उनके बाद विराट कोहली का नंबर आता है। यहां तक कि खुद केएल राहुल को लेकर कप्तान विराट कोहली कह चुके हैं कि वे मैच विनर चैंपियन खिलाड़ी हैं। एक दो पारियां किसी भी बल्लेबाज की खराब हो सकती हैं।