Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कुश्‍ती मुकाबले में हारी तो दंगल ग‌र्ल्स गीता व बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका ने की खुदकुशी

चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव बलाली में द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट द्वारा संचालित कुश्ती एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही 17 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  महिला पहलवान रितिका दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की ममेरी बहन थी। बताया जा रहा है कि रितिका भरतपुर में हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हार गई थी। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने दादरी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव जैतपुर निवासी रितिका अपने फूफा महावीर फौगाट द्वारा संचालित एकेडमी में पिछले पांच वर्षों से प्रशिक्षण ले रही थी। उसने बीती 12 से 14 मार्च तक राजस्थान के भरतपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया था। वहां पर वह फाइनल मुकाबले में हार गई थी। जिसके कारण वह सदमे में थी। इसी के चलते रितिका ने 15 मार्च की देर रात को गांव बलाली में महावीर फौगाट के घर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी पाकर झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए दादरी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव जैतपुर में मंगलवार को किया गया।