Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Covid-19 के मामले बढ़ने से दिल्ली से सटे दो शहरों में धारा 144 लागू, गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में लगा प्रतिबंध

नोएडा। दिल्ली से सटे दो शहरों में कोरोना के बढ़ते मामले के कारण प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया गया है। हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पहले गाजियाबाद और अब नोएडा में प्रतिबंध लगा है। गाजियाबाद में बीते बुधवार को धारा 144 लागू की गई थी वहीं गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि धारा 144 लागू इसलिए लागू किया जा रहा है क्योंकि कई लोग कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। लोग ना तो पब्लिक प्लेस पर शारीरिक दूरी का खास खयाल रख रहे हैं वहीं मास्क भी सही तरीके से लगाया जा रहा है। कई लोग तो बिना मास्क के ही सार्वजनिक जगहों पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि सरकार हर स्तर पर यह लोगों को बता रही है अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है ऐसे में पूरी सावाधानी बरतनी होगी। बीते कुछ दिनों से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में लापरवाही लोगों को भारी पर सकती है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को 7 नए संक्रमित मिले और 9 स्वस्थ हो गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25,693 हो गया है। इनमें 76 सक्रिय है। उधर, पांच जनवरी के बाद से एक भी संक्रमित की मौत न होने से विभागीय अधिकारियों को राहत है। अबतक कुल 25,526 लोग कोरोना से ठीक हो चुके और सामान्य जीवन जी रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैकिंग सिस्टम को मजबूत करने व ट्रैवलर हिस्ट्री निकालकर लोगों की कोरोना जांच कर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने लंदन, संयुक्त अरब अमीरत व दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटे 152 लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों की जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन और बस डिपो में भी स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पहले पत्र लिखा था, लेकिन यहां से जानकारी न मिलने के कारण इन लोगों की मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी एयरपोर्ट प्राधिकरण शासन को भेजता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों की प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है।