Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सांसद अर्जुन सिंह के आवास के पास फेंके गए एक दर्जन से ज्‍यादा बम, चुनाव आयोग में शिकायत करेगी BJP

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के पास कथित तौर पर बम फेंके जाने के बाद, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना के बारे में चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। वहीं, सिंह ने भी बम विस्फोट की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम इस संबंध में चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा यहां उनके कार्यालय-सह-निवास ‘मजदूर भवन’ के पास एक दर्जन से अधिक बम फेंके गए।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इसपर रॉय ने कहा, ‘इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार तक जारी कर दी जाएगी।’ वहीं, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत खराब है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी हिंसा की राजनीति का पर्याय है। आदर्श आचार संहिता के बावजूद, गुंडे पुलिस के सामने बम और गोलीबारी कर रहे हैं। यह बहुत खराब स्थिति है। चुनाव आयोग को इसे चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। हमें संदेह है कि क्या मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होगा।

बमबारी की घटना के बाद, भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने कहा, ‘यह अच्छा नहीं है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति यह है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या मुकुल रॉय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा, ‘बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुई। लेकिन संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा।’

बता दें कि पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के मुख्य समूह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की एक बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें मुकुल रॉय, कैलाश विजयवर्गीय और राजीब बनर्जी मौजूद थे। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे और चुनाव का अंतिम चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा। कुल आठ चरणों में चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 2 मई को होगी।