Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Deepak Tijori का नेपोटिज्म को लेकर बयान, एक्टर ने कहा- ‘मुझे अपनी बेटी के लिए भी डर लगता है क्योंकि…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर हमेशा से कई सितारे खुलकर बोलते रहते हैं। अब तक बहुत से सितारे ऐसे हैं जो नेपोटिज्म को लेकर अपने अनुभव साझा कर चुके हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक दीपक तिजोरी ने भी बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

दीपक तिजोरी आशिकी, दिल है के मानता नहीं, खिलाड़ी और जो जीता वही सिकंदर सहित कई हिट फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब दीपक तिजोरी ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर कहा है कि यह फिल्म इंडस्ट्री में ओवररेटेड है। अभिनेता का मानना है कि नेपोटिज्म हर व्यवसाय में है। यह बात अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कही है।

दीपक तिजोरी ने कहा, ‘बॉलीवुड में नेपोटिज्म ओवररेटेड है। यह हर व्यवसाय का एक हिस्सा है। दुर्भाग्यवश, बॉलीवुड में दूसरों की तुलना में नेपोटिज्म कम है क्योंकि यहां आप एक नेपो चाइल्ड की तरह सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। बॉलीवुड में अभिनेता, जनता को हमारे बच्चों को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अवसर देते हैं। लेकिन अन्य क्षेत्रों में ऐसा नहीं है। एक मालिक, हमेशा एक मालिक रहेगा और कर्मचारियों को उसके स्वीकार करना होगा।’

दीपक तिजोरी ने आगे कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में बहुत सारे स्टार किड्स हैं जो अभी भी नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुकाबला हर उद्योग में मौजूद है। दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है और हमें इसके साथ जुड़ना है। कभी-कभी मुझे अपनी बेटी के लिए भी डर लगता है क्योंकि वह जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेगी। मैं उसे इन सब बातों से अवगत करवाता रहता हूं। स्टार किड्स को एक लॉन्च मिलता है लेकिन फिर से उन्हें एक अभिनेता के रूप में खुद को साबित करना होता है।’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘यहां तक कि मैंने अपनी बेटी को बताया है कि आखिरकार उसे अपनी प्रतिभा के साथ खुद को साबित करना होगा, यही केवल एक चीज है जो उसे फिल्म इंडस्ट्री में जीवित रहने में मदद करने वाली है। इसलिए उसे ऐसा करना होगा।’ दीपक तिजोरी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि दीपक की बेटी का नाम समारा तिजोरी है। वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाली हैं।