Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेना भर्ती घोटाला: अफसरों ने एनडीए के लिए अभ्यर्थियों से ली थी रिश्वत- सूत्र

नई दिल्ली। सैन्य भर्ती घोटाले की आंतरिक जांच में सेना ने पाया था कि आरोपित अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से घूस लेकर उन्हें पिछले साल दिसंबर के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए पास किया था। मंगलवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में अतिरिक्त अनुशासन एवं सतर्कता महानिदेशक की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने इस साल 13 मार्च को इस मामले में केस दर्ज किया था। सीबीआइ ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार जैसे अधिकारियों, छह सिविलियन और अन्य समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों के खिलाफ एसएसबी के जरिये सेना में अफसरों और अन्य पदों पर भर्ती में घूस लेने और अन्य अनियमितताएं बरतने का आरोप है। सीबीआइ ने इनके ठिकानों पर छापे भी मारे थे, जिसमें कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सूबेदार कुलदीप सिंह ने एसएसबी की परीक्षा पास करने के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल एमवीएसएनए भगवान की मदद मांगी थी और इसके लिए पैसे दिए थे। वह और भी कई अभ्यर्थियों को लेफ्टिनेंट कर्नल भगवान के पास लाया था और उनसे पैसे भी लिए थे।