Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व BJP नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप गांधी का बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस संक्रमित थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता दिलीप गांधी के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास किए।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दिलीप गांधी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। दिलीप जी का पूरा जीवन जनता की सेवा व संगठन कार्यों में समर्पित रहा। ईश्वर उनके परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।’

 69 वर्षीय गांधी ने  अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री का कार्यभार संभाला। हाल में ही कोविड संक्रमित होने का पता चला था और इसके लिए उनका इलाज जारी था।  BJP नेता ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। महाराष्ट्र के अहमदनगर से तीन बार उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।