Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नींव भराई का काम शुरू, कार्यस्थल पर ट्रस्‍टियों ने किया पूजन

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य निर्माण मंदिर के लिए बहुप्रतीक्षित नींव भराई का काम सोमवार से शुरू हो गया। रामलला मंदिर के प्रांगण में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय बंसल के साथ अन्य ने नींव भराई से पहले पूजन कार्य सम्पन्न कराया।

अयोध्या में पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इसके लम्बे समय के बाद बेहद मजबूत मंदिर बनाने की प्रक्रिया चलती रही। तमाम परीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार से नींव भराई का काम शुरू हो गया है। कार्यस्थल पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महंत दिनेन्द्र दास तथा जिलाधिकारी अनुज झा ने नींव भराई के लिए पूजन का काम सम्पन्न कराया।