Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बसपा विधायक के पति को गिरफ्तार करे मप्र पुलिस, जानें- क्या है मामला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बसपा विधायक के पति को गिरफ्तार करने में नाकाम रहने पर नाराजगी जताई है। वह दो साल पहले हुई कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में आरोपित है। शीर्ष अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सुप्रीम कोर्ट ने दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा एक न्यायिक अधिकारी के कथित उत्पीड़न का भी संज्ञान लिया और राज्य के पुलिस प्रमुख को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले की सुनवाई कर रहे एएसजे ने बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह का नाम इस मामले में हत्यारोपित के तौर पर शामिल किया था।

न्यायाधीश ने आठ फरवरी के अपने आदेश में उल्लेख किया था कि उन पर दमोह के पुलिस अधीक्षक और उनके अधीनस्थों द्वारा दबाव डाला जा रहा है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने पाया कि गैरजमानती वारंट के बावजूद गोविंद सिंह गिरफ्तारी से बचता रहा। पीठ ने कहा कि मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दूसरे प्रतिवादी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और इस अदालत में व्यक्तिगत हलफनामा दायर कर रिपोर्ट सौंपें।

26 मार्च को फिर से सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध करते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह, जिन्हें हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है, से जुड़े मामलों में मुकदमे का ट्रायल करने वाले न्यायाधीश को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ पीठ देवेंद्र चौरसिया के बेटे सोमेश और राज्य सरकार द्वारा गोविंद सिंह को एक अन्य मामले में दी गई जमानत को रद्द कराने की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।