Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शोपियां के रावलपोरा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जैश का डिवीजनल कमांडर सज्जाद अफगानी को सुरक्षाबलों ने घेरा

श्रीनगर : शोपियां के रावलपोरा में शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद आतंकियों को घेर उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। देर रात गए तक आतंकियों को सरेंडर करने के प्रयास जारी थे। दावा किया जा रहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद का स्थानीय डिवीजनल कमांडर विलायत उर्फ सज्जाद अफगानी भी है।इसी बीच आज यानि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी को ढेर करने में सफलता मिली है। अलबत्ता अभी भी मुठभेड़ जारी है।

अफवाहें फैलाने की आशंका से मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक

अफवाहें फैलाने की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रावलपोरा में गत शनिवार दोपहर बाद स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का दल देखा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस ने सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। जवान जब गांव में आगे बढ़ रहे थे तो खेतों के पास एक जगह छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली चलाई। जवानों ने जवाबी फायर किया और उसके बाद गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई।

अंधेरा होने पर जवान ने किसी प्रकार की नागरिक क्षति से बचने के लिए अपनी तरफ से फायरिंग बंद कर दी। आतंकी किसी तरह से घेराबंदी न तोड़ सकें, इसे सुनिश्चित बनाने के लिए जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है। सभी रास्तों को कंटीले तार से बंद कर दिया गया और रोशनी के लिए गांव में फ्लड लाइटस लगा दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बार बार सरेंडर के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी मदद ली जा रही है। अंतिम सूचना मिलने तक रविवार सुबह भी मुठभेड़ जारी है। आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अपील की जा रही है।