Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, अमित शाह नड्डा के घर पहुंचे; उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसमें पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आयोजित हो रही है। इससे पहले शुक्रवार की रात को नड्डा के आवास पर शाह और केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन एवं मुरलीधर राव की मौजूदगी में टिकटों पर चर्चा हुई।

फिलहाल, बताया जा रहा है कि शाम 7:00 बजे चुनाव समिति की बैठक से पहले बाकी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में होनी है। बता दें कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बाकी बचे उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने वाली है।

BJP Central Election Committee Meeting Updates:

अमित शाह पहुंचे

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जितेंद्र सिंह, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं।

इसके अलावा भाजपा नेता मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के निवास पर पहुंच गए हैं।

दिलीप घोष का बयान

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि हमने चुनाव के पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला किया है। आज हम अगले तीन चरणों के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा करेंगे। लोग उनके (ममता बनर्जी) विसर्जन के लिए तैयार हैं।

इस माह के अंत से 27 मार्च को देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। इसके नतीजे 2 मई को आएंगे। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं। लिहाजा भाजपा भी इसी कोशिश में जुटी हुई है।