Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अरविंद केजरीवाल ने की गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ, कहा- कोरोना काल में बेहतर काम किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौरान किए गए कामों को सराहा। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना काल कठिन समय था। ऐसे समय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बेहतरीन काम किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान राजधानी आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता के साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी तरीके से सरकार जनता की सेवा कर सकती थी, सरकार ने की। इस दौरान सभी ने बेहतर काम किया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि कोरोना काल के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने बेहतर काम किया है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अमित शाह ने ताबड़तोड़ बैठकें करके कई अहम कदम उठाए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में कमी भी आई थी। सदन में अपनी बात रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों ने भी बेहतर काम किया है। यह संकट इतना बड़ा था कि किसी एक सरकार के बस की बात नहीं थी। सबसे बड़ी बात है कि डाक्टरों ने सबसे बेहतर काम किया। वह नहीं करते तो सब कैसे होता।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक स्कूल में निरीक्षण करने गए तो उस कक्षा में दिख रहा था कि 12 कुर्सियां ही थीं। ऐसे में बच्चे कैसे पढ़ाई कर रहे होंगे? आप खुद समझ रहे होंगे। दूसरे राज्याें के नेताओं को स्कूलों में क्यों जाना पड़ रहा है, क्योंकि ऐसा दिल्ली सरकार के कारण हो रहा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इससे कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के स्कूल देखने गए थे। उससे योगी आदित्यनाथ जो को भी लगा कि हमें भी अपने स्कूल देख लेना चाहिए कि स्कूलों की उन्होंने क्या हालत कर रखी है।